परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का UTC मुख्यालय दौरा, सेवाओं को हाईटेक और बेहतर बनाने के निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का UTC मुख्यालय दौरा, सेवाओं को हाईटेक और बेहतर बनाने के निर्देश।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

आज माननीय परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) के कुल्हान, सहस्त्रधारा स्थित मुख्यालय का औपचारिक दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं तथा परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता का विस्तृत अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें 👉  *मिशन सुगम यातायात: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने संभाली कमान, नैनीताल में लागू हुआ जीरो-टॉलरेंस ट्रैफिक प्लान* *पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा पहली प्राथमिकता, सभी राजपत्रित अधिकारी , थाना प्रभारी सहित सभी दरोगा संभालेंगे ट्रैफिक*

 

 

 

 

दौरे के दौरान माननीय मंत्री जी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई:

बस अड्डों की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा एवं नए प्रस्तावों का अनुश्रवण

बस सेवाओं की समयबद्धता एवं दक्षता में सुधार

यात्रियों की सुविधा हेतु आधुनिक तकनीकों का उपयोग

इलेक्ट्रिक एवं पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा

ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत करना

यह भी पढ़ें 👉  मंडी में छापा: फलों-सब्जियों में केमिकल रंग व आर्टिफिशियल पकाने की जांच तेज 🍌🍅

कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं कार्य परिस्थितियों में सुधार

मंत्री जी ने निर्देश दिए कि यात्री संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन निगम राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसे आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  *एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने भावुक माहौल में दी विदाई, पुलिस कर्मियों की सेवाओं को किया सलाम*

 

 

 

 

दौरे के अंत में मंत्री जी ने निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

 

 

बैठक में परिवहन निगम की एम डी रीना जोशी, वित्त नियंत्रक आनंद सिंह, महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह, महाप्रबंधक (कार्मिक) पवन मेहरा सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।