बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

*बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब*

*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी*

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

लालकुआं पुलिस ने हल्दूचौड़ क्षेत्र में बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और ₹25 हजार की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में पेंट का काम तलाशने के बहाने घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे और रात में वारदात को अंजाम देते थे।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

 

 

 

पुलिस के मुताबिक हल्दूचौड़ निवासी कलावती भट्ट उपचार के लिए करीब दो माह से अपनी बेटी के पास बेंगलुरु गई थीं। इसी दौरान 4 सितंबर को अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी कर ली थी। मामले में लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का जनजागरण, शासनादेश नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन।

 

 

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सुरागरसी और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। पुलिस ने 19 सितंबर को जयपुरबीसा, हल्दूचौड़ क्षेत्र से यासीन पुत्र सफी अहमद निवासी डोंगपुरी, गदरपुर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया।

 

 

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी आबिद उर्फ लालू के साथ दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे और रात करीब 12 से 1 बजे के बीच ताला तोड़कर चोरी करते थे। पुलिस के अनुसार आबिद उर्फ लालू फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज कई चोरी के मुकदमों का भी उल्लेख किया है।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण की आवाज बने मीडिया, कॉर्बेट की वर्कशॉप में जिम्मेदार रिपोर्टिंग पर जोर।

 

 

बरामद सामान में पीली धातु की फूलदार अंगूठी, चांदी का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछुए और सोने के लॉकेट की बिक्री से प्राप्त ₹25 हजार नकद शामिल हैं।