वनाधिकार कानून के तहत राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, समिति पदाधिकारियों ने बीडीसी सदस्य से की मुलाकात।

वनाधिकार कानून के तहत राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, समिति पदाधिकारियों ने बीडीसी सदस्य से की मुलाकात।

वनाधिकार कानून के तहत राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, समिति पदाधिकारियों ने बीडीसी सदस्य से की मुलाकात।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। ग्राम स्तरीय वनाधिकार समिति नई बस्ती पूछड़ी की अध्यक्ष धना तिवारी, सचिव अंजलि रावत, सदस्य बालादत्त तथा वनाधिकार समिति कालू सिद्ध के सचिव सत्या पटवाल ने महिला एकता मंच की सरस्वती जोशी और भगवती आर्य के साथ बीडीसी सदस्य बसंती आर्य से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड जनमंच के महेंद्र आर्य और समाजवादी लोक मंच के मुनीष कुमार भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल की अनोखी शुरुआत, वन्यजीव और प्रकृति पर जुटेंगे देश-विदेश के लेखक।

समिति पदाधिकारियों ने बीडीसी सदस्य को अवगत कराया कि वन ग्राम कालू सिद्ध और नई बस्ती पूछड़ी की ग्राम स्तरीय समितियों द्वारा 25 अप्रैल को उपखंड स्तरीय समिति के समक्ष वनाधिकार कानून 2006 के तहत राजस्व ग्राम घोषित किए जाने का दावा आवश्यक दस्तावेजों और साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

उन्होंने बताया कि अब खंड स्तरीय समिति को दावे का परीक्षण कर उसे जिला स्तरीय समिति को अग्रसारित करना है। समिति में पांच अन्य सदस्यों के साथ बसंती आर्य का भी चयन किया गया है, ऐसे में दावों के परीक्षण और आगे की प्रक्रिया में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।