उत्तराखंड में जहर घोलने आए थे तस्कर, पुलिस ने रास्ते में ही तोड़ दिया नेटवर्क।

उत्तराखंड में जहर घोलने आए थे तस्कर, पुलिस ने रास्ते में ही तोड़ दिया नेटवर्क।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। रात का अंधेरा… हाईवे पर दौड़ती संदिग्ध गतिविधियां… और दूसरी तरफ पहले से जाल बिछाकर बैठी काठगोदाम पुलिस व एसओजी की टीम। जैसे ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, वैसे ही नशे के कारोबार में लिप्त दो तस्करों के चेहरे से होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

“मिशन ड्रग–फ्री देवभूमि” के तहत एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान में काठगोदाम पुलिस और एसओजी को बड़ी सफलता मिली है।

संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने यूपी के शाहजहांपुर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 19.93 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। बरामद नशे की कीमत लगभग 99 हजार रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत।

बताया जा रहा है कि आरोपी देवभूमि में नशे की सप्लाई देने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद दोनों तस्करों के खिलाफ थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर

इस पूरी कार्रवाई में थाना काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम ने फिल्मी अंदाज़ में ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

kj
tara