कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार में एक्शन मोड में डीएम, देर रात किया सड़क और सीवरेज कार्यों का निरीक्षण।

कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार में एक्शन मोड में डीएम, देर रात किया सड़क और सीवरेज कार्यों का निरीक्षण।

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

देवभूमि हरिद्वार में कावड़ मेला शुरू होने में एक महीना बाकी है और मुख्य हरिद्वार में चल रहे सीवरेज और सड़क निर्माण के कामों की सुस्त रफ्तार से सुगम कावड़ यात्रा को पलीता लग सकता है। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने पहले भी चिंता जताई थी। इसी के चलते आज देर रात जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने सीवरेज और सड़क निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इन कामों में तेजी लाने और यातायात सुचारू रखने के सख्त निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के पवित्र धागे में बंधा खाकी का संकल्प, PRO हेमा ऐठानी ने SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को बांधी राखी, जनसुरक्षा का संकल्प हुआ और मजबूत, ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस अधिकारियों- जवानों को राखी बांधकर जताया स्नेह — मजबूत हुआ सेवा और विश्वास का रिश्ता।

 

 

 

 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित अपर रोड पर चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों की रफ्तार परखने के लिए देर रात मौके पर पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार और कार्यदाई संस्था को याद दिलाया कि सभी काम 15 जून तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएँ। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कई जनपदों की कमान संभालने वाले युवा IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई उड़ान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध के नेटवर्क पर होगी IPS मीणा की नजर, बनभूलपुरा में ढाल, विजिलेंस में भ्रष्टाचार पर वार, कोरोना में सेवा और पैरा जंपिंग में साहस; अब WCCB में राष्ट्रीय कमान।

 

 

 

 

तो वहीं ब्रह्मपुरी में खोदी गई सड़क के मरम्मत कार्यों के लिए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ जल्द काम पूरा करने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  जब मजहब की दीवारें टूटीं, राखी के धागों में बंधा भाईचारा—डॉ. जफर सैफी और अरमान ने दिया कौमी एकता का संदेश।

 

साथ ही सड़क किनारे पड़े मलबे और निर्माण सामग्री तुरंत हटाने और किसी भी तरह के अतिक्रमण को भी समाप्त कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में चार धाम यात्रा चरम पर है और जुलाई के अंत में कांवड़ मेला शुरू होने की तैयारी है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुगम आवागमन व व्यवस्थित यातायात के लिए ये कार्य समय पर पूरे होना आवश्यक हैं।

kj
tara