नदी में छात्रों से भरी नाव डूबी 20 से अधिक बच्चों को किया रेस्क्यू 10 से ज्यादा बच्चे गायब।

नदी में छात्रों से भरी नाव डूबी 20 से अधिक बच्चों को किया रेस्क्यू 10 से ज्यादा बच्चे गायब।

 

रोशनी पांडे  – सह संपादक

मुजफ्फरपुर में बड़ा नाव हादसा हुआ है। बागमती नदी में छात्रों से भरी नाव डूब गई। इसमें करीब 30 छात्र सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से 20 से अधिक बच्चों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। 10 से ज्यादा बच्चों के गायब होने की बात आ रही है और इनकी तलाश जारी है। घटना गायघाट थाना के बेनीबाद ओपी के बागमती नदी पर बने मधुरपट्टी घाट के पास की है।इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डीएम को इस मामले को देखने स्तर से जांच करने के लिए कहा गया है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा सरकार की ओर से दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।

 

 

वहीं मामले में डीएसपी पूर्वी शहरयार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। लोगो से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। कितने बच्चे और लोग नाव पर सवार थे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। रस्सी के सहारे नाव पार कर रही थी। वह रस्सी अचानक से टूट गई थी, जिससे हादसा हो गया है। स्थानीय लोग से भी जानकारी ली जा रही है। कितने बच्चे थे और अन्य लोग नाव पर सवार थे, यह पता लगाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह नाव पर सवार होकर करीब 30 बच्चे गायघाट प्रखंड के बलौर हाई स्कूल जा रहे थे। नाव पर कुछ बच्चे और महिलाएं भी थी। कुछ पुरुष भी थे। रस्सी के सहारे नदी से नाव पार करती है।

यह भी पढ़ें 👉  मालधन की सड़क पर भारी वाहनों का खेल खत्म! एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव का सख्त एक्शन, 10 वाहन लौटाए, उल्लंघन पर कार्रवाई तय!

 

 

 इसी दौरान  बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास रस्सी टूट गई और बच्चों से भरी नाव अनियंत्रित होकर बागमती नदी में डूब गई। इस घटना के बाद नाव सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। नाव पर सवार 20 से अधिक बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि करीब 10 बच्चे अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बेनीबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार खुद मामले की छानबीन में जुट गये हैं।