गंगोत्री राजमार्ग पर कंडी सौड़ तहसील के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय- सह सम्पादक

टिहरी। पहाड़ पर दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। अभी-अभी बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां गंगोत्री राजमार्ग पर कंडी सौड़ तहसील के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की प्राकृतिक खेती नीति को मिली नई मजबूती, नाबार्ड समर्थित जैव नियंत्रण इकाई से नैनीताल के किसानों को मिलेगा लाभ।

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा आज ( बुधवार) दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। गंगोत्री राजमार्ग पर कंडी सौड़ तहसील के पास कोटी गाड (बरसाती नाला) में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई। जिससे वाहन सवार छः लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक के विरोध में पौड़ी में युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला।

 

बताया जा रहा है कि नई टिहरी के चंबा धरासू मोटर मार्ग कमांद के कोटी गाड में बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वाहन में 6 लोग ही सवार थे, उक्त गाड़ी में सिलेंडर रखे थे सिलेंडर ब्लास्ट होने से घटना हुई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में ईएफसी की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण विभागीय प्रस्तावों को मिली मंजूरी की संस्तुति

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *