दवा कंपनी की तीसरी मंजिल पर लगी आग, दमकल विभाग की गाड़ियां और टीम मौके पर पहूँचे।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर – में बीती देर शाम एक दवा कंपनी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और टीम मौके पर पहुंच गई। तथा घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां तथा अन्य निजी फैक्ट्रियों की आग बुझाने वाली गाड़ियों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका हैं। मुरादाबाद रोड पर एग्रोन रेमेडीज नामक एक दवा कंपनी स्थित है। बीती देर सायं अचानक कम्पनी की तीसरी मंजिल पर स्थित मेडिसिन परीक्षण लैब तथा रिकार्ड रूम में आग लग गयी थी। आग लगने से कंपनी कर्मचारियों तथा अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। तथा आनन-फानन में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने निकला कृषक रथ, हल्द्वानी में हुआ स्वागत।

 

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और टीम मौके पर पहुंची गई। और आग बुझाने के प्रयास किया गया। आग चूंकि कम्पनी की तीसरी मंजिल पर लगी थी । इसीलिए दमकल विभाग की टीम को आग बुझाने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दमकल विभाग की गाड़ियों के अलावा बहल पेपर मिल, नैनी पेपर मिल तथा सिद्धार्थ पेपर मिल की भी आग बुझाने की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  मालधन की सड़क पर भारी वाहनों का खेल खत्म! एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव का सख्त एक्शन, 10 वाहन लौटाए, उल्लंघन पर कार्रवाई तय!

 

दवा कंपनी की तीसरी मंजिल पर लगी आग, दमकल विभाग की गाड़ियां और टीम मौके पर पहूँचे।

दमकल विभाग की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई हैं। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। कंपनी में हुए नुकसान का भी आकलन नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ की अनोखी पहल का अनोखा अंदाज, रामलीला के साथ जागरूकता का मंच* *सेल्फी पॉइंट, शॉर्ट वीडियो और लोकल टीवी चैनलों से साइबर जागरूकता का विस्तार*

दवा कंपनी की तीसरी मंजिल पर लगी आग, दमकल विभाग की गाड़ियां और टीम मौके पर पहूँचे।