नाबालिगों के गुटों में फायरिंग, एक नाबालिग को लगी गोली।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रुद्रपुर के खेड़ा में दो नाबालिगों के गुटों में विवाद में फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में एक नाबालिग को गोली लग गई। मौके से सभी लड़के फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। खेड़ा में नाबालिगों के दो गुटों में कुछ दिन पहले विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों को गाड़ी देना पड़ सकता है भारी! SSP नैनीताल की अभिभावकों से भावुक अपील, बोले— हादसों के दृश्य रातों की नींद उड़ा देते हैं।

 

 

रविवार सुबह खेड़ा निवासी एक नाबालिग लड़का गंगापुर गंगापुर रोड निवासी अपने दोस्त को बुलाने गया था। कुछ देर बाद दूसरे गुट के भी दो-तीन लड़के खेड़ा में आ गए। इस दौरान एक नाबालिग ने फायरिंग कर दी और गंगापुर रोड निवासी नाबालिग के बाए हाथ में गोली लग गई। घायल गंगापुर रोड स्थित विजडम स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

सीओ सिटी आशीष भारद्वाज का कहना है आरोपी नाबालिग को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा ।