स्थापना दिवस पर जनसेवा का संदेश, युवा कांग्रेस ने अस्पताल में बांटे फल और जूस।

स्थापना दिवस पर जनसेवा का संदेश, युवा कांग्रेस ने अस्पताल में बांटे फल और जूस।

स्थापना दिवस पर जनसेवा का संदेश, युवा कांग्रेस ने अस्पताल में बांटे फल और जूस।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर रामनगर में कार्यकर्ताओं ने सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए राम दत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों और तीमारदारों को फल एवं रियल फ्रूट जूस वितरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  एएसपी अमित कुमार सैनी का टिहरी तबादला, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दी शुभकामनाएं।

कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश महासचिव एवं अल्मोड़ा जिला प्रभारी अब्दुल रहमान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस हमेशा सेवा, संघर्ष और जनहित के कार्यों में आगे रही है। स्थापना दिवस पर अस्पताल में फल एवं जूस वितरण के माध्यम से मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता और जनसेवा के कार्य जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, छह सेंटरों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

जिला महासचिव नैनीताल आरिश सिद्दीकी ने कहा कि युवा कांग्रेस का उद्देश्य युवाओं को समाजसेवा और जनहित के कार्यों से जोड़ना है। मरीजों और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ पकड़ा गया 21 वर्षीय युवक, बनभूलपुरा पुलिस ने दर्ज किया NDPS एक्ट में मुकदमा।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महासचिव एवं सभासद तनुज दुर्गापाल, प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, जिला महासचिव आरिश सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष समीर हसनी, नगर अध्यक्ष तहसीन राज, अमीर हम्ज़ा, मो. आमिर सैफी, बिलाल जाफरी, आयुष शर्मा, अदनान सैफी, मो. रियाज, मो. शोएब, मो. राज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।