ट्रक में ट्रैक्टर-ट्रॉली से धक्का लगाते समय एक मजदूर की कुचलकर हूई मौत।

ट्रक में ट्रैक्टर-ट्रॉली से धक्का लगाते समय एक मजदूर की कुचलकर हूई मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

अकराबाद टोल प्लाजा पर 27 दिसंबर की सुबह ट्रक में ट्रैक्टर-ट्रॉली से धक्का लगाते समय एक मजदूर बीच में फंस या। इससे कुचलकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।गांव करहला निवासी राम खिलाड़ी बड़ा बेटा हिमांशु (18) 27 दिसंबर की सुबह ईंट भट्ठा से ट्रैक्टर-ट्राली में ईंटें भरकर चालक के साथ सिकंदराराऊ की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

सुबह 11 बजे जैसे के करीब अकराबाद टोल प्लाजा पर खड़े एक ट्रक चालक ने उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया और ट्रक स्टार्ट करने के लिए धक्का लगाने को कहा। ट्रैक्टर चालक के कहने पर हिमांशु एक लोहे की रॉड लेकर ट्रक में धक्का लगाने के लिए दोनों वाहनों के बीच में खड़ा हो गया।

जैसे ही ट्रैक्टर चालक ने जोर दिया हिमांशु के हाथ से रॉड फिसल गया। इससे वह बीच में दब गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना होते ही वहां पर मौजूद टोल कर्मी दौड़कर मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस में डालकर युवक को गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस एवं मृतक के परिजन भी सीएचसी पर आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

 

 

थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

kj
tara