तमंचे के दम पर दहशत फैलाने की तैयारी! पुलिस ने पहले ही कस दिया शिकंजा।

ख़बर शेयर करें -

तमंचे के दम पर दहशत फैलाने की तैयारी! पुलिस ने पहले ही कस दिया शिकंजा।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। रेलवे के सुनसान मैदान में शीशम के पेड़ की छांव तले एक युवक किसी बड़ी वारदात की तैयारी में था या किसी का इंतजार कर रहा था? इससे पहले कि उसके मंसूबे पूरे होते, रामनगर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रहा है। इसी अभियान के दौरान मुखबिर से मिली एक गुप्त सूचना ने पुलिस को सीधे रेलवे के खाली मैदान तक पहुंचा दिया। सूचना इतनी सटीक थी कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचते ही संदिग्ध युवक को घेर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘अभिव्यंजना 5.0’ में साहित्य की अलख, मुख्यमंत्री धामी बोले— कवि समाज को नई दिशा देने वाले पथप्रदर्शक।

 

 

तलाशी ली गई तो युवक के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ। बरामदगी होते ही पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू पुत्र महेश कश्यप (26 वर्ष), निवासी नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मां के नाम एक पेड़: कॉर्बेट में शुरू हुआ पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान 🌳🌿

 

 

 

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 185/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अवैध हथियार कहां से लाया था और उसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस पर भीमताल को मिली स्वच्छता की नई सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने पांच कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में

 

 

अंजाम दिया गया। टीम में कांस्टेबल गगन भंडारी और महबूब आलम भी शामिल रहे।

“ऑपरेशन प्रहार” की गूंज अब अपराधियों में साफ सुनाई देने लगी है, क्योंकि पुलिस का संदेश साफ है— अवैध हथियार रखने वालों के लिए अब जनपद में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं।