जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा करायी गई वीर नारियो व पूर्व सैनिकों की मीटिंग।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी व पूर्व सैनिक कल्याण एवम् उत्थान समिति के पदाधिकारियों द्वारा वीर नारियों व पूर्व सैनिकों की बैठक करी गयी,बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक कल्याण अध्यक्ष कुलवंत सिंह व सचिव भुवन सिंह डंगवाल द्वारा की गई,मीटिंग में सचिव नायक भुवन सिंह डंगवाल द्वारा मिलन केंद्र की समस्या को DM साहब के पास रखे गए मीटिंग के बारे मे बताया, जिस पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा अपने माध्यम से भी इस पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में नेशनल आयुष मिशन, उत्तराखंड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

 

 

अध्यक्ष महोदय कुलवंत सिंह रावत द्वारा जल्द ही एक सदस्य मण्डली जिला सैनिक कल्याण अधिकारी व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिलने का प्रस्ताव रखा,वही मीटिंग मे आये अन्य वीर नारियो व पूर्व सैनिकों द्वारा अपनी समस्याओं को सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल श्री जी एस बिष्ट के समक्ष रखा गया,जिसमें से कुछ समस्याओं का त्वरित ही निर्वारण कर दिया गया, निर्धारित (OROP)one rank one pension को पूर्व सैनिकों को समझाया गया, उसके फ़ायदे बताये और साँथ ही अपने आस पास सभी को जानकारी देने हेतु अपील भी की, कर्नल बिष्ट द्वारा बताया गया जल्द ही आई कार्ड जैसी छोटी समस्या को ऑनलाइन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।

 

 

 

जिला सैनिक अधिकारी द्वारा सी एस डी (कैंटीन)मे पहुंचे लोगो से वार्ता की व समस्याओ के बारे मे जानकारी ली,मीटिंग में ब्लॉक प्रतिनिधि सी एस मनराल,सदस्य संगठन, भगवत सिंह चौहान, बालम सिंह डंगवाल, मंगल सिंह रावत, हरेन्द्र सिंह बिष्ट, भगवत सिंह चौहान ,पूरन सिंह बिष्ट,आशा राम, वीर नारी सावित्री देवी,आदि कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *