ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियुक्तों की सम्पति ज़ब्तीकरण पर उत्तराखण्ड में सबसे बड़ी कार्यवाही।

शादाब हुसैन – सवाददाता

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियुक्तों की सम्पति ज़ब्तीकरण पर उत्तराखण्ड में सबसे बड़ी कार्यवाही

गैंगस्टर के अभियुक्तों की 06 करोड़ से अधिक की सम्पति का चिन्ही करण कर जिलाधिकारी को जब्तीकरण हेतु रिपोर्ट प्रेषित

उधम सिंह नगर के एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टी सी द्वारा जनपद में गैंगस्टर एक्ट के विभिन्न अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुध विवेचकों द्वारा की जा रही कार्यवाही का पर्यवेक्षण करते हुए अभियुक्तों की आर्थिक कमर तोड़ने हेतु उनकी 06 करोड़ से अधिक की सम्पति का चिन्ही करण कराकर जिलाधिकारी महोदय को जब्तीकरण हेतु रिपोर्ट प्रेषित ।

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियुक्तों की सम्पति ज़ब्तीकरण पर उत्तराखण्ड में सबसे बड़ी कार्यवाही।

 

 

 थाना पन्तनगर में पंजीकृत FIR No – 134/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक सिंह मेहता, ललित सिंह मेहता व मोहन सिंह मेहता निवासी शान्तिपुरी न०-3 पन्तनगर जिला उधम सिंह नगर द्वारा अवैध खनन से अर्जित सम्पत्ति करीब 1,60,90,000/- रुपए की सम्पत्ति जब्तीकरण ।
 धाना पुलभट्टा में पंजीकृत मु0अ0सं0 14/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त फाजिल खां पुत्र सादिक खाँ निवासी इन्द्रनगर यूनिस की डेरी के पीछे वार्ड नम्बर 20 थाना पुलभट्टा उधमसिंहनगर की अपराध से अर्जित अवैध धन से क्रय किये तिमंजिले मकान, जमीन, अन्य दुमंजिला मकान 06 मोटर साइकिल, टैक्टर, कार, मिनी बैन, टैम्पो की अनुमानित कीमत करीब 1,82,00,000/- रुपए की सम्पत्ति जब्तीकरण ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 128 जनजातीय गांवों की बदलेगी तस्वीर, CM धामी ने खोला विकास का पिटारा।

 

 

 

 पुलभट्टा में पंजीकृत मु0अ0सं0 -14/2022 धारा 2/3 गेगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त वसीम पुत्र इब्राहिम निवासी वार्ड नम्बर 18 सिरौलीकला चारबीया थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंहनगर व अपने परिजनों के नाम अपराध से अर्जित अवैध धन से क्रय किये गये एक पुराना व एक नया मकान वाहन पिकप, टैम्पो, कार, 10 मोटर साइकिल कुल कीमत लगभग 30,00,000/- रुपए की सम्पत्ति जब्तीकरण ।

यह भी पढ़ें 👉  मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 13 प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण।

 

 

 थाना कुण्डा में पंजीकृत मु0अ0सं0 134/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के मुख्य अभियुक्त गैंग लीडर जगरूप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी भरतपुर पन्नू फार्म, थाना कुण्डा जनपद उधम सिंह नगर द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपने आर्थिक एवं अन्य लाभ प्राप्त करने के आशय से आम जनमानस में भय, अभित्रास एवं आतंक का माहौल बनाकर सीधे-सादे एवं अन्य व्यक्तियों से डरा धमका कर अवैध धन से कय किये गये वाहनों 06 टीपर , 05 मोटरसाइकिल , 04 ट्रैक्टर , 01 स्कार्पियो , 01 टैक्सी जिनकी कुल कीमत लगभग 2,09,14,505/- रुपए की सम्पत्ति जब्तीकरण

 

 

 थाना नानकमत्ता में पंजीकृत मु0अ0सं0 254/2022 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त कक्का सिंह पुत्र बग्गा सिंह निवासी ग्राम गिधौर थाना नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंहनगर व उसकी पत्नी अमरजीत कौर के द्वारा अपराध से अर्जित अवैध धन कुल 39,17,895/- रुपए की सम्पत्ति जब्तीकरण।
 थाना नानकमत्ता में पंजीकृत मु0अ0सं0 254/2022 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त हरजिन्दर उर्फ लाली उर्फ जस्सी उर्फ परमजीत सिंह पुत्र बग्गा सिंह निवासी ग्राम गिधौर थाना नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंहनगर व उसकी पत्नी अमनदीप कौर के द्वारा अपराध से अर्जित अवैध धन कुल 9,50,802/- रुपए की सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन! लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे 2 वारंटी गिरफ्तार, संभावित ठिकानों पर दी दबिश।

 

 

 

विभिन्न प्रकरणों में अब तक कुल गैंगस्टर के अभियुक्तों की 6,30,73,202/- रुपए ( 06 करोड़ 30 लाख 73 हजार 202 रुपए ) की सम्पति का चिन्ही करण कर जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर को जब्तीकरण हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गयी।