बिजरानी रेंज के आमडण्डा बीट फूलताल ब्लॉक क्षेत्र में ‘Living with Tiger’ पहल के तहत मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण पर बैठक आयोजित।

ख़बर शेयर करें -

बिजरानी रेंज के आमडण्डा बीट फूलताल ब्लॉक क्षेत्र में ‘Living with Tiger’ पहल के तहत मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण पर बैठक आयोजित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बिजरानी रेंज के आमडण्डा बीट फूलताल ब्लॉक क0सं0 06 आमडण्डा खत्ते में बिजरानी रेंज स्टाफ एवं आमडण्डा खत्तावासियों तथा स्कूली बच्चों के मध्य मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण के तहत Living with Tiger पर एक बैठक आहूत की गयी। बैठक में आमडण्डा खत्ता वासियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण हेतु जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी के नेतृत्व में भारत ने लिखी विकास की नई गाथा : भावना मेहरा।

 

 

उन्हें पारिस्थितिकी तंत्र में बाघ एवं उसकी भूमिका के महत्व से अवगत कराया गया। स्थानीय निवासियों को मानव वन्यजीव संघष के निदान हेतु अपने व्यवहार में आवश्यक परिवर्तन किये जाने हेतु जानकारी भी उपलब्ध कराई गई तथा वन विभाग को सहयोग करने की अपील की गई। खत्तावासियों द्वारा भी वन विभाग को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, 6940 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा।

 

 

इस दौरान बैठक/गोष्ठी में  गोविन्द बल्लभ जोशी, उपराजिक/सचिव, ई0डी0सी0 आमडण्डा खत्ता, चिन्ताराम, अध्यक्ष, ई0डी0सी0, आमडण्डा खत्ता,  प्रमोद सत्यवली, वन आरक्षी, खत्तावासी व स्कूली बच्चें आदि उपस्थित रहे।