भूगोल की परीक्षा में पकड़ा गया नकलची परीक्षार्थी।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रुद्रपुर – इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान बुधवार को एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी आर0सी0 आर्य ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि जनता इंटर कॉलेज में बुधवार को कक्षा 12 की भूगोल की परीक्षा चल रही थी। चेकिंग के दौरान एक परीक्षार्थी नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। वही उन्होंने बताया कि अन्य परीक्षा केंद्रों पर शांति पूर्ण रूप से परीक्षाएं सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि नकल पर रोक लगाने के लिए शिक्षा विभाग वचनबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।