एम.पी. हिंदू इंटर कॉलेज में पीटीए की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विद्यालय विकास पर हुआ मंथन।

एम.पी. हिंदू इंटर कॉलेज में पीटीए की त्रैमासिक बैठक संपन्न, विद्यालय विकास पर हुआ मंथन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर, सोमवार।
एम.पी. हिंदू इंटर कॉलेज, रामनगर में शिक्षक-अभिभावक संघ (पीटीए) की त्रैमासिक कार्यकारिणी बैठक विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्वती बिष्ट ने की, जबकि संचालन सचिव हेम चंद्र पांडे ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

बैठक में उपाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार शर्मा ने विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों, नवीन जेनरेटर की खरीद, अग्निरोधक यंत्रों की व्यवस्था, अनुशासन बनाए रखने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों तथा आगामी शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी साझा की।

बैठक में उपसचिव इरम जमाल, ऑडिटर प्रदीप पांडे, त्रिभुवन कांडपाल, मौ. ताहिर, सरस्वती नैनवाल, भगवती सती, साइस्ता फरमान, सुनीता बोहरा, यासमीन, माया उपाध्याय, परवीन कुरैशी, मीना असवाल, तुलसी पटवाल, रेखा पाठक, कौसर जहाँ, कमला धोलाखंडी, हेमा पाठक सहित शिक्षक एस.वी. चंद एवं सरला मर्तोलिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम से SSP मंजूनाथ की दीपावली शुभकामनाएं* *पुलिस के जवानों से लेकर जनपदवासियों तक पहुंचाया खुशियों का संदेश, बोले- सुरक्षित मनाएं दीपावली*

बैठक में विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता के निरंतर सुधार और छात्रहित में आवश्यक निर्णय लिए गए।