एक मकान पर पथराव का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी.

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को त्रिलोकपुरी के एक मकान पर एक दर्जन से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने पथराव कर दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घायल की पहचान 18 वर्षीय करण के तौर पर हुई है, वह परिवार के साथ 32 ब्लॉक में रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता, हत्या-लूट के आरोपी शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा।

 

 

 

गुरुवार रात करण को जानकारी मिली कि उसके बुआ के घर पर दर्जन भर से ज्यादा लोग पथराव कर रहे हैं. जानकारी मिलते ही वह अपनी बुआ के घर पहुंचा और पथराव कर रहे लोगों का विरोध करने लगा। इस बात से नाराज हमलावरों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए. करण घर पहुंच कर गोली लगने की बात अपने परिजनों को बताया. जिसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। यहांं से उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया. लेकिन परिजनों उसे इलाज के लिए धर्मशिला नारायणा अस्पताल ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  तोता घाटी में पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 39 श्रद्धालु सवार; बड़ा हादसा टला।

 

 

इधर सूचना मिलते ही मयूर विहार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी दिल्ली जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे. क्राइम टीम और एफएसएल की टीम से वारदात वाली जगह का निरीक्षण कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिकायत वापस लेने के दबाव में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ! परिजनों ने तीन लोगों पर लगाए गंभीर आरोप।

 

 

पुलिस का कहना है कि हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित परिवार से बातचीत की जा रही है। इसके साथ ही हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *