एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस।

ख़बर शेयर करें -

एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस।

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर के बम्बाघेर क्षेत्र में किराए पर रहने वाले क़ादिर नाम के एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गयी,गोली लगने की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आननफानन में युवक को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया।जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शौर्य, सम्मान और संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल विजय दिवस पर किया युवाओं का आह्वान।

 

वही कादिर का उपचार करने वाले डॉक्टर पीयूष ने बताया कि युवक को उसका भाई परवेज उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचा था, उन्होंने बताया युवक के गोली सीने पर लगी है और गोली अंदर ही फंसी हुई है उन्होंने कहा की प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बाल अधिकार आयोग के सदस्य योगेश रजवार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से किया संवाद

 

 

वहीं मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के बम्बाघेर में क़ादिर नाम के युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि युवक मूल रूप काशीपुर का रहने वाला है।युवक रामनगर में मछली पकड़ने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया है। साथ ही मामले की जाँच भी शुरू कर दी गई है।जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने सुशील जोशी, एसएसपी ने कंधों पर सजाए सितारे।

ख़बर शेयर करें -