रामनगर की एक युवती ने स्टोन क्रेशर स्वामी पर रेप का लगाया आरोप।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

रामनगर की एक ग्रामीण क्षेत्र पिरुमदारा की युवती ने सक्कनपुर क्षेत्र के स्टोन क्रेशर स्वामी पर जबरन रेप का लगाया आरोप,पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रेप का मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्टोन क्रेशर में मजदूरी का काम करने वाली एक महिला ने सक्खनपुर निवासी स्टोन क्रेशर स्वामी पर बलात्कार का आरोप लगाया हैं। पुलिस को दी अपनी तहरीर में महिला ने कहा कि उक्त स्टोन क्रेशर स्वामी ने उसे अपने घर पर काम करने के बहाने से बुलाया।जब वह उसके कपड़े धोने के बाद वापस जाने लगी तो उक्त युवक ने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर बलात्कार किया। महिला ने आरोप लगाया कि इस मामले को किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश।

 

 

इस मामले में महिला के साथ बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचे और आरोपी खनन कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की पुलिस से मांग की।वही पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पिरुमदारा की एक महिला पीड़िता द्वारा कोतवाली में रेप की घटना संबंधी अभियोग पंजीकृत करवाया गया है,बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल व बयान लिए जा रहे हैं, जैसा भी साक्ष्य आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी, साथ ही उन्होंने कहा मेडिकल व बयान के बाद आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर

रामनगर की एक युवती ने स्टोन क्रेशर स्वामी पर रेप का लगाया आरोप।