पति के जहरीला पदार्थ खाने के 5 दिन बाद, विवाहिता ने गृह कलह के चलते, फांसी का फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

मुरादाबाद के थाना कांठ क्षेत्र के ग्राम खंड साल में आज शाम एक विवाहिता ने गृह कलह के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं 10 जून को मृतका के पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, उसका उपचार चला रहा हैं और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पनचक्की घटना के बाद एक्शन मोड में पुलिस, शहर के लिए बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान।

 

 

 

थाना कांठ क्षेत्र के ग्राम खंड साल निवासी राहुल कुमार ने 10 जून को घरेलू कलह के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसे जिला अस्पताल के बाद एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार शाम राहुल की पत्नी वाणी ने गले में रस्सी का फंदा डालकर छत के कुंडे में लटक कर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के पास तड़के बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने ली चालक की जान।

 

 

मौके पर पहुंचे कांठ थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि पति-पत्नी में आपसी विवाद चल रहा था, जिसके चलते महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की हैं। अभी तक किसी की कोई तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

 

 

थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीती 8 जून को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। जिसके चलते 10 जून को राहुल ने जहर खा लिया था, उसका उपचार चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *