सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस ने स्कूटी में मारी टक्कर, जीजा साला समेत तीन लोगों की मौत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

मनेंद्रगढ़। शासन द्वारा आए दिनों वाहनों को धीरे और सुरक्षित चलाने की अपील की जाती है, इसके बाद वाहन चालकों के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से बाज नहीं आते हैं। जिले से लगे सिद्ध बाबा पहाड़ी के पास भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत ने लोगों को झकझोर कर दिया है।

 

 

मनेंद्रगढ चिरमरी भरतपुर जिले से लगे सिद्ध बाबा पहाड़ी के पास एनएच 43 में दोपहर को शहडोल से चलकर मनेंद्रगढ़ आ रही तेज रफ्तार बस क्रमांक एमपी 18 पी 0425 द्वारा स्कूटी क्रमांक एमपी 54एस 4918 में सवार तीन लोगों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार तीनों उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

 

सड़क दुघर्टना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ लेकर पहुंची जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

 

 

 

सड़क हादसे में तीनों मृतक युवकों को पुलिस ने शिनाख्त कर बताया है कि तीनों आपस में रिश्ते में जीजा साला लगते हैं उनमें एक अश्मनी कोल उम्र 24 वर्ष निवासी सिरोजा जिला उमरिया मध्यप्रदेश का है और दूसरा सनी कोल बरटोला खोगापानी और तीसरा राजबली कोल निवासी खोगापानी जिला एमसीबी का निवासी है। पुलिस ने तीनों का पंचानामा कर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। वहीं दुर्घटनाकारित बस वहां से भागते हुए थाना परिसर में बस को खड़ी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

 

 

 

तीनों एक ही स्कूटी में सवार होकर खोंगापानी से मनेंद्रगढ़ पेट्रोल डलवाने के लिए आए थे। पेट्रोल डलवाकर लौटते समय सिद्ध बाबा पहाड़ी के पास यह हादसा हो गया और तीनों की मौत हो गई।