उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
उत्तराखंड में मौसम में हुए बदलाव के बाद केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके बाद आज सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा के पास भारी मात्रा में बर्फ खिसककर रास्ते पर आ गई। जिसके चलते फुटपाथ का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण फुटपाथ पर आवाजाही रोक दी गई है।दरअसल, चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। जिसके चलते इन दिनों केदारनाथ धाम में बर्फ हटाने का काम चल रहा है। लेकिन बीते दो दिन से वहां फिर बर्फबारी होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं।
यह भी पढ़ें 👉 “स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में उतरे मुख्यमंत्री, खुद संभाली झाड़ू — दिया बड़ा संदेश।



