ब्रेकिंग न्यूज़ : – विजिलेंस की गेंदबाज़ी में एक और विकेट’, पटवारी 2000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

तहसील के पटवारी 2000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई।

ब्रेकिंग न्यूज़ : – विजिलेंस की गेंदबाज़ी में एक और विकेट’, पटवारी 2000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

देहरादून, 26 मई 2025 – उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कालसी, जनपद देहरादून में तैनात पटवारी गुलशन हैदर को Rs. 2000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई विजिलेंस सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।

विजिलेंस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके चचेरे भाइयों के मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र का ऑनलाइन आवेदन निरस्त कर दिया गया था। इस संबंध में जब उन्होंने पटवारी गुलशन हैदर से संपर्क किया, तो पटवारी ने Rs. 2000 की मांग करते हुए 26 मई को तहसील कार्यालय बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई चाहता था। इसी पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और पटवारी को तहसील कालसी के एक प्राइवेट कमरे में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने सफल ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।