पीएम मोदी के दौरे से पहले देहरादून में हाई अलर्ट, अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

पीएम मोदी के दौरे से पहले देहरादून में हाई अलर्ट, अधिकारियों ने किया निरीक्षण।
ख़बर शेयर करें -

पीएम मोदी के दौरे से पहले देहरादून में हाई अलर्ट, अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, 11 अप्रैल 2026 (सू. ब्यूरो)।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  “पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में भावना मेहरा, विकास कार्यों की करेंगी सख्त मॉनिटरिंग”

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए, साथ ही प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान शहर में यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  “किताबों के नाम पर लूट का पर्दाफाश!”—प्रशासन का छापा, 46 स्कूल कटघरे में।

मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण से दिल्ली-एनसीआर से देहरादून पहुंचने का समय कम होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, चारधाम यात्रा की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की।

यह भी पढ़ें 👉  💥 रामनगर में ‘गैस माफिया’ का भंडाफोड़: 34 सिलेंडर के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार।

निरीक्षण के दौरान सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल एवं नगर आयुक्त नमामी बंसल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग