“पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में भावना मेहरा, विकास कार्यों की करेंगी सख्त मॉनिटरिंग”

“पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में भावना मेहरा, विकास कार्यों की करेंगी सख्त मॉनिटरिंग”

“पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में भावना मेहरा, विकास कार्यों की करेंगी सख्त मॉनिटरिंग”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आवास सलाहकार परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने बुधवार को सचिवालय में विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया।

कार्यभार संभालने के बाद उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वे ‘टीम उत्तराखंड’ की भावना के साथ कार्य करते हुए जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मानव तस्करी के खिलाफ उत्तराखंड में बड़ा मंथन, पंतनगर सम्मेलन में छह राज्यों और नेपाल के प्रतिनिधि होंगे शामिल।

उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी को वे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाएंगी तथा प्रदेश के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका अदा करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी, ताकि आम जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि पर सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।

उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने बताया कि आवास से जुड़े विषयों के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिला विकास प्राधिकरणों की नियमित बैठकें आयोजित कर योजनाओं की समीक्षा की जाएगी और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक सेवा सफर पर की दीर्घायु की कामना।

प्रशासनिक स्तर पर यह माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में विकास योजनाओं को नई गति मिलेगी और प्रदेश में कार्यान्वयन की प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी।