भार्गवी रावत ने जीते तीन स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चमका उत्तराखण्ड का नाम।

ख़बर शेयर करें -

भार्गवी रावत ने जीते तीन स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चमका उत्तराखण्ड का नाम।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी, 7 सितम्बर।
उत्तराखण्ड की प्रतिभाशाली खिलाड़ी भार्गवी रावत ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बिहार के बेगूसराय में 4 से 7 सितम्बर तक आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन की लेजर रन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भार्गवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 317 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, वाहन भी सीज।

उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा, रिले स्पर्धा और टीम स्पर्धा—तीनों में गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखण्ड को गौरवान्वित किया। लेजर रन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को 3×600 मीटर दौड़ के साथ तीन बार शूटिंग करनी होती है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री Rajnath Singh के आगमन से पहले सुरक्षा का फुल प्रोटोकॉल लागू।

भार्गवी फिलहाल कोच दयाल सिंह फर्सवान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके माता-पिता श्रीमती मोनी रावत और दीपक रावत क्रमशः राजकीय इंटर कॉलेज मोती नगर और राजकीय इंटर कॉलेज बनभूपुरा, हल्द्वानी में अध्यापक हैं। भार्गवी वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी की कक्षा 9 की मेधावी छात्रा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ट्रक दौड़ाना पड़ा भारी, काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई—चालक गिरफ्तार, वाहन सीज।