Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 180 लीटर अवैध शराब खाम बरामद।

Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 180 लीटर अवैध शराब खाम बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड जी द्वारा चलाए जा रहे “Drug Free Devbhoomi” कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशों के क्रम में, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंडलायुक्त दीपक रावत और DM ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाने की अपील।

अभियान के दौरान लगातार अवैध शराब बेचने व तस्करी करने की शिकायतों के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी करैलपुरी, रामनगर, जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के घर के पीछे खेतों से 06 प्लास्टिक की ट्यूबों में भरी 180 लीटर अवैध शराब खाम बरामद की गई। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर संख्या-330/25, धारा-60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
(सूचना संकलनाधीन)

बरामदगी:

  • 06 प्लास्टिक ट्यूब

  • कुल 180 लीटर अवैध शराब खाम

गिरफ्तारी टीम:

  1. उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार

  2. उ0नि0 गगनदीप सिंह

  3. हे0का0 तालिब हुसैन

  4. का0 विपिन शर्मा

  5. का0 संजय सिंह

  6. का0 विजेन्द्र सिंह

  7. का0 संजय कुमार

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।