भर्गवी रावत ने लेजर रन में जीता गोल्ड, अब नेशनल में करेंगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व।

भर्गवी रावत ने लेजर रन में जीता गोल्ड, अब नेशनल में करेंगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

काशीपुर, लिटिल स्कॉलर स्कूल भल्ला फॉर्म काशीपुर में आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन की लेजर रन प्रतियोगिता में भर्गवी रावत ने अपने उम्दा प्रदर्शन से अंडर-15 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीत लिया। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन अब नेशनल लेजर रन चैंपियनशिप के लिए हो गया है, जो कि 29 अगस्त को बिहार में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  परमिट की शर्तें तोड़ने वालों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, 258 चालान, 73 वाहन सीज।

 

 

 

नेशनल स्तर की इस प्रतियोगिता में भर्गवी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। लेजर रन इवेंट में खिलाड़ियों को 3000 मीटर दौड़ और शूटिंग करनी होती है, जिसमें भर्गवी ने अपने कौशल और फिटनेस का शानदार परिचय दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मानव तस्करी के खिलाफ उत्तराखंड में बड़ा मंथन, पंतनगर सम्मेलन में छह राज्यों और नेपाल के प्रतिनिधि होंगे शामिल।

 

 

 

भर्गवी की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष की लहर है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी पहलवान गिरफ्तार, इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत।

 

 

 

👉 यह सफलता भर्गवी की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है, जिससे वे अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।