ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस का बड़ा एक्शन! 🔫 तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, शराब पिलाने और कच्ची शराब बेचने वालों पर भी गिरी गाज।

ख़बर शेयर करें -

🚨 ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस का बड़ा एक्शन!
🔫 तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, शराब पिलाने और कच्ची शराब बेचने वालों पर भी गिरी गाज।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और समसामयिक मुद्दों पर अमर उजाला संवाद में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर अवैध शराब और हथियार बरामद किए।

🍾 ठेले पर शराब पिलाते दबोचा गया आरोपी
भवानीगंज क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने नहर किनारे रोड पर सुमित नामक व्यक्ति को ठेले पर लोगों को शराब पिलाते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर अफवाहों पर श्रद्धालुओं का जवाब, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु।

🥃 90 पाउच कच्ची शराब बरामद
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मालधन चौड़ क्षेत्र से करम सिंह नामक युवक को 90 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की तत्परता से पर्यटक महिला को मिला खोया हुआ मंगलसूत्र।

🔫 तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
मंगलार चौराहे के पास आदर्श कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय शमी को एक 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


ख़बर शेयर करें -