एक्शन मोड में CDO अरविन्द पाण्डे, खुद पहुंचे 59 लाख की योजना जांचने” “बसगांव में CDO की एंट्री से मचा हड़कंप, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश”

🚨 “एक्शन मोड में CDO अरविन्द पाण्डे, खुद पहुंचे 59 लाख की योजना जांचने”

“बसगांव में CDO की एंट्री से मचा हड़कंप, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने सोमवार को जनपद के चोपड़ा क्षेत्र स्थित बसगांव में खनन न्यास मद से लगभग 59 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  चार राज्यों में चोरी की वारदातें, मुखानी पुलिस के हत्थे चढ़ा इंटर-स्टेट नकबजन गैंग का सदस्य।

निरीक्षण के दौरान महिला नर्सरी (महिला समूह) चोपड़ा, बसगांव द्वारा जल स्रोत को लेकर दर्ज कराई गई आपत्ति पर मौके की स्थिति का जायजा लिया गया। CDO ने महिला समूह, ग्रामीणों एवं विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पक्षों की सहमति एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुचारु पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

इस दौरान CDO ने सारा परियोजना के अंतर्गत निर्मित चेक डैम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचे, इसके लिए विभागीय अधिकारी समय-समय पर क्षेत्र का भ्रमण करें और कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे सीएम धामी, देवभूमि की संस्कृति और विरासत के संरक्षण का दोहराया संकल्प।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता जल संस्थान, विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।