तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बड़ी सफलता: 10 वाहन जब्त।

ख़बर शेयर करें -

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बड़ी सफलता: 10 वाहन जब्त।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के वन सुरक्षा बल और रामनगर रेंज स्टाफ ने कोसी नदी के विभिन्न घाटों पर अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों को जब्त किया। यह अभियान 5-6 जनवरी की रात्रि को चलाया गया, जिसमें टीम ने अवैध खनन में लिप्त वाहनों को पकड़कर उन्हें सुरक्षित परिसरों में खड़ा किया।

यह भी पढ़ें 👉  बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को लेकर की पैरवी।

 

कार्रवाई के दौरान जब्त वाहन:

  • 03 ट्रैक्टर ट्रॉली
  • 02 ट्रैक्टर
  • 02 बैक कराह
  • 01 डंपर
  • 02 फील्डरों की बाइक
  • कुल: 10 वाहन

वाहनों की स्थिति:

सभी जब्त किए गए वाहनों को गुलजारपुर और बन्नाखेड़ा परिसरों में सुरक्षित रखा गया है। दो “बैक कराह” को रामनगर स्थित कार्यशाला में खड़ा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ।BIS के 79वें स्थापना दिवस पर गुणवत्ता उत्कृष्टता के लिए संदीप गुप्ता व आदित्य अग्रवाल सम्मानित।

कार्रवाई का नेतृत्व:

यह अभियान प्रभागीय वन अधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग, उप प्रभागीय वन अधिकारी (वन सुरक्षा बल), उप प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर, और वन क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरायणी मेला 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

वन विभाग का संदेश:

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। विभाग ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना देकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।