नैनीताल-भीमताल में AI निगरानी का प्लान, ANPR कैमरों से हर वाहन पर रहेगी नजर।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-भीमताल में AI निगरानी का प्लान, ANPR कैमरों से हर वाहन पर रहेगी नजर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 24 अप्रैल 2026:
मंडायुक्त दीपक रावत ने पर्यटन नगरी नैनीताल, भीमताल और भवाली में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए AI आधारित ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगाने की योजना का ऐलान किया है।

उन्होंने बताया कि विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 33 लाख रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत प्रमुख मार्गों और पर्यटन स्थलों पर इन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इससे वाहनों की गति नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन और अपराध नियंत्रण में प्रभावी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, 6940 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा।

आयुक्त ने कहा कि इन कैमरों के जरिए शहर में आने-जाने वाले हर वाहन का वैज्ञानिक डेटा तैयार होगा, जिसे डेटा सेंटर और मोबाइल के माध्यम से भी मॉनिटर किया जा सकेगा।

साथ ही, ANPR कैमरों से नगर पालिका द्वारा वसूले जा रहे टोल टैक्स की पारदर्शिता पर भी नजर रखी जा सकेगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि वसूली सही ढंग से हो रही है या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों पर मुख्य सचिव सख्त, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए अहम निर्देश।

आयुक्त ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंचीधाम गेट पर 15 जून 2026 मेले से पहले कैमरा अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाए, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सटीक संख्या का आंकलन किया जा सके। इस हेतु बैठक में ही धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले की तैयारियां पूरी करने में जुटा प्रशासन, 15 जून को बाबा नीब करौरी महाराज के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब।

कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित बैठक में पुलिस विभाग ने नैनीताल, भवाली और कैंचीधाम में वाहनों की निगरानी से संबंधित डाटा प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया।

पिछले 24 घंटे का ट्रैफिक डाटा:

  • हल्द्वानी से नैनीताल: 3958 वाहन
  • नैनीताल से हल्द्वानी: 1577 वाहन
  • भवाली से नैनीताल: 2540 वाहन
  • नैनीताल से भवाली: 2323 वाहन

बैठक में एएसपी आरडी मठपाल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।