हरदोई में शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, कई जगह हाउस अरेस्ट।

ख़बर शेयर करें -

हरदोई में शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, कई जगह हाउस अरेस्ट।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हरदोई, 23 अप्रैल 2026।
शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड को लेकर प्रदेश में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीके आजाद अपने समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने हरदोई जा रहे थे, लेकिन मल्लावां क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने उन्हें और उनकी टीम को रोक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कामयाबी, 16 लाख की स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार।

बताया गया कि हरदोई जिलाध्यक्ष एहसानुल हक समेत कई कार्यकर्ताओं को भी मौके पर रोका गया। वहीं, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, दिल्ली और गुजरात समेत अन्य राज्यों से आने वाले कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना है।

हालांकि, बाद में सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक दल मल्लावां के रसूलपुर पहुंचने में सफल रहा, जहां उन्होंने शिल्पी कुशवाहा के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और प्रशासन से बातचीत कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार का खूनी हमला: महिला की मौत, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप, 19 दिन में दूसरी वारदात।

इस मौके पर मथुरा से सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रगुप्त मौर्य, एडवोकेट अंजलि सैनी, गोरखपुर से आदित्य, यूट्यूबर बाबा आशु शाक्य, अरविंद मौर्य, आरके, बीके, सतीराम, पत्रकार पारुल मौर्य, हरपाल सिंह मौर्यवंशी, अधिवक्ता छविराम सिंह कुशवाहा, विनोद, हरपालपुर से जिला पंचायत सदस्य वेदराम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

इसके अलावा कुशवाहा महासभा समिति, सम्राट सेना, भाकियू सम्राट सहित विभिन्न संगठनों के हजारों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा।