ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख व ग्राम प्रधानों ने किया वेस्ट वॉरियर कॉर्बेट ऑफिस और एमआरएफ का दौरा।

ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख व ग्राम प्रधानों ने किया वेस्ट वॉरियर कॉर्बेट ऑफिस और एमआरएफ का दौरा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर, 23 सितम्बर।
ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू नेगी व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्री संजय नेगी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को वेस्ट वॉरियर कॉर्बेट ऑफिस एवं एमआरएफ (हिम्मतपुर डोटियाल) पहुँचा।

यह भी पढ़ें 👉  मानव तस्करी के खिलाफ उत्तराखंड में बड़ा मंथन, पंतनगर सम्मेलन में छह राज्यों और नेपाल के प्रतिनिधि होंगे शामिल।

इस प्रतिनिधिमंडल में हिम्मतपुर डोटियाल की ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पा देवी, सांवल्दे पूर्व के ग्राम प्रधान इंदर लाल, सांवल्दे पश्चिम के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र तथा लच्छमपुर ठहरी की ग्राम प्रधान श्रीमती रेनू भंडारी शामिल थीं।

प्रतिनिधिमंडल ने दौरे के दौरान पर्यावरण सखियों से संवाद किया और उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर भविष्य में उनके प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सहयोग के तौर-तरीकों पर चर्चा हुई। ग्राम प्रधानों ने सखियों की सराहना करते हुए उनके कार्यों को समाजहित में महत्वपूर्ण बताया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य पर तेल डालकर आग लगाने की धमकी से मचा हड़कंप, रामनगर में तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज।

इसके साथ ही ग्राम प्रधानों ने जीपीडीपी फंड के माध्यम से सखियों की पहलों को समर्थन देने पर सहमति जताई। इस दौरे को दोनों पक्षों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का शिकंजा, चार अराजक तत्व जिला बदर; 1 जनवरी से अब तक 94 पर कार्रवाई।