ई-मेल से बम धमकी: कुमायूँ के चार जिलों में हाई अलर्ट, कोर्ट परिसरों की सुरक्षा बढ़ी।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
कुमायूँ परिक्षेत्र के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों के न्यायालय परिसरों को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।
रिद्धिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक (कुमायूँ परिक्षेत्र) के निर्देश पर सभी न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
🔐 सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
-
सभी प्रवेश द्वारों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) से सघन जांच।
-
पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा घेरा मजबूत।
-
बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वॉड द्वारा एंटी-सबोटाज चेकिंग व नियमित सर्च अभियान।
-
सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर सतत निगरानी।
⚖️ SOP के तहत कार्रवाई
किसी भी संदिग्ध स्थिति में निर्धारित एसओपी के अनुसार सुरक्षित निकासी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
🔍 STF की जांच शुरू
धमकी भरे ई-मेल भेजने वालों की पहचान के लिए एसटीएफ के साथ समन्वय कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
📢 अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
🛡️ कुमायूँ पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील






