ब्रेकिंग न्यूज़ :- युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप।

सलीम अहमद साहिल  – संवादाता

मालधन में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक युवक का शव मालधन स्थित ढेला नदी में ग्रामीणों ने शव देखा शव पड़े होने की सूचना मालधन पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक युवक की पहचान अर्जुन सिंह उम्र लगभग 24 बर्ष पुत्र शिव सिंह निवासी कुमगाडार नई बस्ती मालधन चौड़ के रूप में हुई है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक टेंट की दुकान में काम करता था। रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर जाँच में जुट गए है। वही परिवार सहित पूरे मालधन में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

 

 

वही रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टा मैं यह प्रतीत होता है कि युवक की हत्या की गई है बाकी पोस्टमार्टम के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।