कार चालक ने बुजुर्ग को कुचला मोके पर ही मौत, कार चालक फरार l 

ख़बर शेयर करें -

रौशनी पाण्डेय – सह सम्पादक 

किच्छा- राष्ट्रीय राजमार्ग सितारगंज पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड दिया। महिला की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना को अंजाम देकर कार चालक कार सहित फरार हो गया। वही बुजुर्ग महिला के परिजनों ने थाना पुलिस से कार चालक की खोजबीन कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किए जाने की गुहार लगाई है। पुलभट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोटियां सिरौली निवासी 65 वर्षीय मीना बेगम पत्नी मरहूम शफीतुउल्ह सोमवार की शाम सिरौली कला चौराहे से सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान पुलभट्टा से किच्छा की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचल दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, और सड़क पर गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  पाइपलाइन और बिजली कार्य के बाद टूटी सड़कें बनी मुसीबत, जल्द मरम्मत की मांग।

 

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक घटना के बाद चालक कार सहित भाग खड़ा हुआ।कार इतनी तेज रफ्तार से आ रही है थी कि टक्कर लगने के बाद महिला दूर जा गिरी। घटनास्थल पर लोगों का हुजूम लग गया। मौके पर पहुंची थाना पुलभट्टा पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आसपास के क्षेत्र में कार और चालक की खोजबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की एनडीएमए ने की सराहना, अन्य राज्यों के लिए बताया अनुकरणीय।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *