“कार्बेट टाइगर रिजर्व: घायल हाथी बच्चे का उपचार और वन सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका”

ख़बर शेयर करें -

“कार्बेट टाइगर रिजर्व: घायल हाथी बच्चे का उपचार और वन सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका”

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर (नैनीताल) दिनांक 01.11.2023 कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ टाइगर रिजर्व प्रभाग की अदनाला रेंज, हल्दू पड़ाव के बेलानाला क०सं०-1 में स्थानीय स्टाफ द्वारा वन सुरक्षा गश्त के दौरान एक नर हाथी का बच्चा घायल अवस्था में पाया गया, घायल हाथी बच्चे की उम्र लगभग 03 माह पायी गयी। जिसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों की दी गयी। प्रथम दृष्टया हाथी के बच्चे को देखने पर यह प्रतीत होता है कि उसको बाघ के द्वारा घायल किया गया। उसके शरीर तथा पैरों पर बाघ के हमले के निशान पाये गये।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

 

तत्काल सांय उसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू करते हुये दिनांक 31.10.2023 को कालागढ़ रेंज के अन्तर्गत स्थित हाथी कैम्प में उक्त हाथी के बच्चे को उपचार हेतु लाया गया, जिसका उपचार वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर की देखरेख में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  "जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर धरना; SDM के आश्वासन पर एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित"

 

 

वर्तमान में उक्त हाथी के बच्चे का स्वास्थ्य स्थिर हैं। जिसकी सघन निगरानी डॉ० दुष्यंत शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, डॉ० शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़, श्री नन्द किशोर रूवाली, वन क्षेत्राधिकारी कालागढ़, की देखरेख में की जा रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम बाईपास कल से शुरू, जाम से मिलेगी राहत; आपदा और स्वास्थ्य तैयारियों पर मुख्यमंत्री का फोकस।

मीडिया सैल

कार्बेट टाइगर रिजर्व ।