रुद्रपुर पुलिस द्वारा बैंक, ज्वेलरी शॉप,एटीएम व पेट्रोल पंपों पर चलाया गया चेकिंग अभियान,।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

आज दिनांक 2-7- 2022 को आदेशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर के श्रीमान क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के निर्देशन में चौकी प्रभारी बाजार एवं चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी मय फोर्स के बाजार /आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में बैंक ज्वेलरी शॉप फाइनेंस आदि प्रतिष्ठानों में चेकिंग की गई जिसमें बैंक गार्ड तथा एटीएम गार्ड को भी निर्देशित किया गया सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे तथा सायरन सिस्टम चेक किए गए इस संबंध में

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की जनकल्याणकारी पहल को जनता का अपार समर्थन, 484 कैम्पों से लाखों को लाभ

 

उक्त प्रतिष्ठानों के आसपास रहने वाले लोगों को सायरन बजने पर तुरंत प्रतिष्ठान पर पहुंचने या पुलिस को सूचना देने हेतु कहा गया तथा जागरूक किया गया श्रीमान क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर द्वारा सभी प्रतिष्ठान में प्रबंधक एवं गार्ड को हिदायत किया गया कि किसी भी प्रतिष्ठान के अंदर कोई भी व्यक्ति हेलमेट पहनकर प्रवेश नहीं करेगा तथा किसी भी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति प्रति होने पर तुरंत पुलिस को सूचना करेंगे बैंक के चैनल गेट को क्लोज रखेंगे जिससे मात्र एक समय पर एक ही व्यक्ति का आना जाना हो पाए atm के अंदर भी एक समय में एक ही व्यक्ति प्रवेश करेगा चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *