जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार निवारण सेवा समिति अधिकृत सेवा प्रदाता नगर पालिका परिषद रामनगर में संचालित वेस्ट वोरियस संस्थान का भी निरीक्षण किया

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

रामनगर (सूचना) 02 जुलाई 2022 जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार निवारण सेवा समिति अधिकृत सेवा प्रदाता नगर पालिका परिषद रामनगर में संचालित वेस्ट वोरियस संस्थान का भी निरीक्षण किया वेस्ट वोरियम संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान वेस्ट वोरियम संस्थान के मैनेजर संदीप मिश्रा ने बताया है कि गांव की पर्यावरण सखियां एवं समूह की महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सूखा व गीले कूड़े को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक कर रही है इसके तहत है 14 न्याय पंचायत एव 33 ग्राम पंचायतों में कार्य किए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि वेस्ट वोरियस हेतु ग्राम कानियां गांव को मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें लगातार महिला समूह एवं गांव की पर्यावरण सखियां द्वारा घर घर जाकर वेस्ट कूड़े को एकत्र करते हुए रीसाइक्लिंग एवं कंपोस्ट खाद बनाई जा रही है। इसके अलावा वेस्ट वोरियस से जुडी महिलाओं द्वारा कार्य के प्रति अपने अपने अनुभव से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध जुआ-सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, ताश के पत्तों के साथ 13 आरोपी गिरफ्तार।

 

जिलाधिकारी ने इस दौरान वेस्ट वोरियस से जुडी समूह की महिलाओ एव गांव की पर्यावरण सखियां महिलाओं को सम्मानित किया व उनके द्वारा निर्मित सामग्री का भी अवलोकन किया उन्होंने कहा कि हमें लोगों को और अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक लोग इस कार्य से जुड़े। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर रिजॉर्ट एवं होटल व्यवसायो के साथ बैठक निर्धारित करने के निर्देश दिए। ताकि इस संबंध में वार्ता करते हुए सूखा व गिले कूड़े को अलग-अलग किए जाने के संबंध में उन्हें बताया जा सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि इस कार्य से जहां पर्यावरण सुरक्षित रहेगा वहीं इस कार्य से जुड़े लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा इस कार्य हेतु जो भी मैनपावर की आवशकता सकता है उसे हर सभव पूरा किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध, आधुनिक शिक्षा और समान अधिकारों पर जोर: मुख्यमंत्री धामी।

 

ताकि कार्य को और अधिक बढ़ाया जा सके। जिलाधिकारी ने रानगर के साल्देय वेस्ट मे पहुच कर समूह की महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हुए साल्देय वेस्ट मे रिबन काटते हुए कार्य को और तेजी से बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहमद अकरम, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भरत त्रिपाठी, विशाल कुमार, ज्ञानदीप अग्निहोत्री, गिड़ा ग्राम प्रधान गंगागिरी, पूजा, कमलेश एवं अनेक समूह से जुड़ी महिलाएं आदि उपस्थित थे।
—————-0—————
अपर जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 7055007024

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: चोरगलिया पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *