मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹160.54 करोड़ की धनराशि को दी स्वीकृति।

दिव्यांग व कमजोर वर्ग तक अधिकारी खुद पहुँचें, घर-घर समाधान सुनिश्चित करें: सीएम धामी।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹160.54 करोड़ की धनराशि को दी स्वीकृति।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कुल ₹160.54 करोड़ की धनराशि के अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों के चौड़ीकरण, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम तथा आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में संचार सुविधाओं के विकास से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  *💥 SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का ताबड़तोड़ एक्शन — फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 03 बदमाश गिरफ्तार* *03 अवैध असलाह व 05 कारतूस बरामद* *गुंडागर्दी और फायरिंग करने वालों के लिए साफ चेतावनी — कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा*

मुख्यमंत्री द्वारा नाबार्ड वित्त पोषण के अंतर्गत सिंचाई विभाग की 16 योजनाओं के लिए ₹53.68 करोड़ की लागत को स्वीकृति दी गई है, जिससे विभिन्न जनपदों में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा और किसानों को लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, जनपद उधम सिंह नगर की किच्छा विधानसभा क्षेत्र में स्थित नगला–किच्छा मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-44) के कि.मी. 4.850 से 12.600 तक के हिस्से को दो लेन से चार लेन में परिवर्तित करने हेतु ₹80.63 करोड़ की योजना को भी मंजूरी प्रदान की गई है। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  व्यय-वित्त समिति बैठक: खेल, पर्यटन और आधारभूत परियोजनाओं को मंजूरी।

मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने वन प्रभागों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने एवं संबंधित कार्यों हेतु ₹11.00 करोड़ की धनराशि राज्य आपदा मोचन निधि से तात्कालिक रूप से स्वीकृत की है।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ–हरिद्वार विस्तारीकरण पर प्रस्तुतीकरण

वहीं, आपदा की दृष्टि से संवेदनशील पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी एवं बागेश्वर जनपदों में पुलिस संचार नेटवर्क के उच्चीकरण के लिए ₹15.23 करोड़ की योजना को भी राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे आपदा के समय त्वरित संचार एवं राहत कार्यों को मजबूती मिलेगी।