मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत, कृषि और ग्रामीण विकास पर हुई चर्चा।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत, कृषि और ग्रामीण विकास पर हुई चर्चा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड में कृषि, ग्रामीण विकास और किसानों की भलाई से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की ग्लेशियल झीलों पर तीसरी आंख, वसुंधरा ताल में लगेगा अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री को राज्य में संचालित विभिन्न कृषि एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी दी और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार की पहलों की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि उत्तराखंड के किसानों को सशक्त बनाने तथा ग्रामीण विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खिलाड़ियों संग लगाए चौके-छक्के, युवाओं से किया नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान।

इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।