प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर पहुंचकर किया करोड़ों रुपए की योजनाओं का लोकार्पण।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर पहुंचे जहां पर उन्होंने रामनगर रोडवेज बस स्टेशन के अंदर करोड़ों रुपए की योजनाओं का लोकार्पण किया जिसमें रामनगर रोडवेज स्टेशन को पोर्ट बनाने और कॉर्बेट के ऑफिस को आमना गेट पर पहुंचाने और रामनगर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लेके कई योजनाओं पर चर्चा की, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रामनगर की दर्जनों समस्याओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने रखा। जिसमें धामी ने कहा कि उन सारी योजनाओं पर अमल किया जाएगा और जल्दी ही उनको पूरा करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ीं, महिला समेत दो श्रमिकों की मौत।

 

 

 

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में हो रही चीफ साइंस एडवाइजर गोलमेज सम्मेलन को लेकर कहा कि जी-20 समिट के लिए पूरे देश भर में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बीच उत्तराखंड को तीन महत्वपूर्ण आयोजनों का अवसर दिया है। उनमें आज हो रहा गोलमेज सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

 

 

 

उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड में विदेशी मेहमानों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि विदेशी मेहमानों को इसे देखकर बेहद खुशी हुई होगी और वह उत्तराखंड के इस समृद्ध संस्कृति को पूरे विश्व में पहुंचाने का काम करेंगे।