मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून :-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमत्री धामी ने डा. राकेश कुमार को आयोग द्वारा कराई जाने वाले भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को त्वरित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा कुशलता तथा पूर्णतः पारदर्शिता से भर्ती प्रक्रिआओं का संचालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *कैंची धाम मेला-2026 के सफल आयोजन पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने श्रद्धालुओं, प्रशासन, मंदिर समिति और पुलिस टीम को दिया धन्यवाद।

 

 

उन्होंने प्रदेश के युवाओं को आश्वासन दिया है कि भर्ती परीक्षाएं पूर्णतः पारदर्शिता व निष्पक्ष तरीके से संचालित की जाएगी। युवा लगन और परिश्रम से परीक्षाओं की तैयारी करें।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा! पुलिस का बड़ा छापा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।

 

 

 

आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने जानकारी दी कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग आगामी परीक्षाओं के कैलेण्डर जारी कर चुका है तथा तद्नुसार सारी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। जल्द से जल्द परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  🎉*मेले के समापन में "जय नीम करौली बाबा’ के उद्घोष से गूंज उठा कैंची धाम आस्था के महासागर में उमड़े रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु* 💥*मंदिर समिति ने सुगम दर्शन पर राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस कप्तान मंजुनाथ व प्रशासन का जताया विशेष आभार*🙏🏼💐

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *