एसएसपी उधमसिंहनगर महोदय द्वारा किया गया पुलिस कर्मियों व फरियादियों की सुविधा हेतु पुलिस कार्यालय में एसबीआई एटीएम का उद्घाटन।

शादाब हूसैन – सवांददाता

आज दिनांक 20 अक्टूबर 2022 को एसएसपी उधम सिंह नगर महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर परिसर में एसबीआई के एटीएम का उद्घाटन किया गया। पुलिस कार्यालय के आसपास कई कार्यालय हैं जिसमे कई लोग यहां आते हैं परंतु पैसों की आवश्यकता पड़ने पर पैसे निकालने अन्यत्र जाना पडता था। एसएसपी महोदय द्वारा आमजन की समस्या को समझते हुए पुलिस कार्यालय में एसबीआई एटीएम का उद्घाटन कर एटीएम सुविधा की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

 

 

उद्घाटन कार्यक्रम में एसपी सिटी रुद्रपुर, सीओ संचार, सीओ ऑपेरशन प्रतिसार निरीक्षक, एसओ दिनेशपुर, एसबीआई बैंक के उपमहाप्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण व बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का महाएक्शन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर 81 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 1100 जवानों ने घेरा पूरा इलाका।

*मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस*