मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली।

ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*देहरादून 22 सितम्बर, 2023
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियो को आढ़त बाजार निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने एमडीडीए से कार्य शुरू होने से पूर्ण होने तक प्रत्येक स्तर पर कार्य पूर्ण होने की समयसारणी की भी मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  _मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपील रंग लाई, जिलेभर में दिखा अनुशासन व आस्था* *आपसी भाई-चारे से 40 दशकों का इतिहास बदला, बनभूलपुरा समेत पूरे जनपद में सड़कों पर नहीं हुई नमाज़* *SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी की मॉनिटरिंग और पुलिस-प्रशासन के समन्वय से शांतिपूर्ण रहा बकरीद पर्व*

 

 

 

मुख्य सचिव ने कहा कि क्षेत्र का विकास करते समय सभी बुनियादी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। अग्निशमन आदि के लिए उचित स्थान निर्धारित किया जाए। चयनित भूमि का अधिक से अधिक एवं बेहतर तरीके से उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यां की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि हितधारकों से परामर्श लेते हुए दुकानों का आबंटन पूर्व में ही कर लिया जाए, ताकि व्यापारी को पता हो कि उसे कौन सी दुकान आबंटित है।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा संरक्षण और सनातन संस्कृति के संवर्धन का लिया संकल्प

 

 

 

व्यापारी को आबंटित दुकान का डिजाईन उसके कार्य के अनुरूप हो इसके लिए उनसे सुझाव अवश्य लिए जाएं। उन्होंने कहा कि दुकान आबंटित हो जाने के बाद व्यापारी स्वयं भी कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रख सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के विज़न से बदली गांव की तस्वीर, भीमताल की “बाखली” बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का नया केंद्र।

 

 

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री एस.एन. पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण श्री बंशीधर तिवारी एवं अपर सचिव श्री विनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
*सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग*