मोदी सरकार के 12 साल: खटीमा में सीएम धामी ने गिनाईं विकास और जनकल्याण की उपलब्धियां।

मोदी सरकार के 12 साल: खटीमा में सीएम धामी ने गिनाईं विकास और जनकल्याण की उपलब्धियां।
ख़बर शेयर करें -

मोदी सरकार के 12 साल: खटीमा में सीएम धामी ने गिनाईं विकास और जनकल्याण की उपलब्धियां।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

खटीमा। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने खटीमा के बग्घा चौवन में आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने छोलिया और थारू सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने दो दिवसीय खटीमा प्रवास की शुरुआत बग्घा चौवन से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, हर घर जल योजना और आयुष्मान भारत जैसी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है तथा महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र नागरिकों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है, जिससे गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली है। वहीं कोरोना महामारी के कठिन दौर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिए करोड़ों लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया और किसी को भूखा नहीं रहने दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में भारत ने स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर देशवासियों को मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध कराया और कई देशों को वैक्सीन देकर वैश्विक सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

 

 

राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया, जिसके तहत नकल माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के दम पर दहशत फैलाने की तैयारी! पुलिस ने पहले ही कस दिया शिकंजा।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बग्घा चौवन क्षेत्र में भी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति दी जा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

 

 

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्यमंत्री रणजीत सिंह नामधारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, विमला बिष्ट, सोमनाथ मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी देवेश शाशनी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।