नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम के संबोधन का सीएम धामी ने किया समर्थन, विपक्ष पर साधा निशाना।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम के संबोधन का सीएम धामी ने किया समर्थन, विपक्ष पर साधा निशाना।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम के संबोधन का सीएम धामी ने किया समर्थन, विपक्ष पर साधा निशाना।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरेंद्र मोदी द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन का स्वागत करते हुए इसे देश की महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति केंद्र सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  गौशाला से गर्जिया धाम और दिव्यांग विद्यालय तक पहुंची सेवा, इंदर रावत ने मनाया धामी का जन्मदिन।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विपक्ष के रवैये को देश के सामने स्पष्ट करते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर उनकी वास्तविकता उजागर की है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन का पारित न होना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी बाधा है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्राउट पालन से बदली पहाड़ की तस्वीर, बागेश्वर में गांव लौटे युवाओं को मिला रोजगार का सहारा।

सीएम धामी ने यह भी कहा कि सदन में इस महत्वपूर्ण विधेयक के गिरने के बाद विपक्ष द्वारा जश्न मनाया जाना उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए कहा कि ऐसा आचरण देश की मातृशक्ति का अपमान है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि देश की महिलाएं इस अन्याय का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देंगी और आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर उभरेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इस दिशा में हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।