एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान तेज, लापरवाह चालकों पर कड़ी कार्रवाई, 268 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 08 DL निरस्त।

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान तेज, लापरवाह चालकों पर कड़ी कार्रवाई, 268 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 08 DL निरस्त।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल: एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा 268 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिनमें से कई मामलों में जुर्माना वसूला गया, जबकि कुछ वाहन सीज किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार में पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सड़क से स्वास्थ्य तक की समस्याओं पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

 

कालाढूंगी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि नैनीताल तिराहे पर एक व्यक्ति कार लहराकर चला रहा है। इस पर थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल चेकिंग अभियान शुरू किया।

 

👉 पुलिस ने वाहन संख्या यूपी 15E1365 के चालक इमरान (32) पुत्र इलियास, निवासी ज़खीर नगर, साउथ दिल्ली को नशे की हालत में वाहन चलाते पाया।
👉 पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
👉 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अनुशासन और सद्भाव बनाए रखें: सेवा सिंह।

पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक निशु गौतम
  • कांस्टेबल अखिलेश तिवारी
  • कांस्टेबल टीपी ताज मोहम्मद

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सख्त कदम

✔️ 687 लापरवाह वाहन चालकों पर जुर्माना
✔️ 04 वाहन सीज किए गए
✔️ 08 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, Rs. 20 हजार का इनामी बदमाश अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार।

एसएसपी नैनीताल का संदेश

“नैनीताल में किसी भी तरह के अपराध या नशे में वाहन चलाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षित सड़कों और समाज के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

(नैनीताल पुलिस मीडिया सेल)


ख़बर शेयर करें -